एंटरटेनमेंट

राजपाल यादव के काम नहीं आई इंडस्ट्री की मदद… नहीं मिली बेल, जानें कब होगी अगली सुनवाई

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है और वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने अभिनेता को कड़ी टिप्पणी करते हुए फटकार लगाई।

अदालत ने लगाई फटकार

दरअसल, राजपाल यादव के परिवार में जल्द ही एक शादी होने वाली है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की, ताकि वे पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकें। हालांकि, जज ने स्पष्ट कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून अपने तरीके से चलता है।”

राजपाल यादव को क्यों नहीं मिली राहत?

सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से दलील दी गई कि वे पहले ही 3 करोड़ रुपये चुका चुके हैं और शेष राशि अदालत में सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने को तैयार हैं। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सजा में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि पहले समझौते और मीडिएशन के दौरान भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों तक रकम जमा नहीं की गई।

16 फरवरी तक टली अगली सुनवाई

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पूछा, “जब आपने अपराध स्वीकार किया और भुगतान का वादा किया, उसी आधार पर सजा सुनाई गई। अब सजा के बाद उसे निलंबित करने की मांग कैसे की जा सकती है?” अदालत ने देरी के स्पष्ट कारण बताने को कहा और मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी तक के लिए टाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version