एंटरटेनमेंट

‘किसी भी हीरो का स्पर्म ले सकती हूं…’, मां बनने के लिए बेताब हुईं राखी सावंत; दे डाला ऐसा बयान

Published

on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंडिया लौटने के बाद से ही राखी अपने अतरंगी अंदाज़ और बेबाक बयानों से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कभी अजीबोगरीब आउटफिट में स्पॉट होना तो कभी अपनी बिंदास बातों से लोगों को हंसाना—राखी का अंदाज़ हमेशा चर्चा में रहता है। अब राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी 6 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है। शो में जाने से पहले राखी ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी सबसे बड़ी इच्छा भी जाहिर की—मां बनने की।

धर्म को लेकर राखी सावंत ने दिया बयान

राखी सावंत ने धर्म को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा, “मैं हिंदू थी, क्रिश्चियन भी रही हूं और अब इस्लाम को मानती हूं। किसी भी धर्म में कोई खराबी नहीं है। मेरी मां ने मुझे जन्म दिया और मेरी अपनी जिंदगी है। मेरे मरने के बाद ये सब बोलने वाले लोग गायब हो जाएंगे। मेरा रिश्ता सीधे खुदा से है। लोग बॉयफ्रेंड, गहने और पैसे ढूंढते हैं, मैं खुदा को ढूंढती हूं—चाहे किसी भी धर्म में जाना पड़े।”

राखी ने अपने बीते रिश्तों पर की बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने हिंदू धर्म पूरी तरह छोड़ दिया है और अब सिर्फ इस्लाम को फॉलो करती हैं, तो राखी ने साफ कहा कि ये उनकी निजी पसंद है। इस सवाल पर उन्होंने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राखी ने अपने बीते रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके एक्स पार्टनर ने पुलिस और वकीलों को उनके पीछे लगा दिया था क्योंकि वो चाहते थे कि राखी भी जेल जाएं। इसी वजह से राखी करीब साढ़े तीन साल दुबई में रहीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान भले ही बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म हो गया, लेकिन दुबई में उन्होंने अच्छी कमाई की।

राखी ने अपनी बायोपिक की जताई इच्छा

इसके अलावा राखी सावंत ने यह भी इच्छा जताई कि उन पर एक बायोपिक बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में आलिया भट्ट उनका किरदार निभाएं। अगर आलिया उपलब्ध न हों, तो विद्या बालन और अगर वो भी न करें, तो वह खुद ही अपनी बायोपिक में काम करेंगी।

मदरहुड को लेकर राखी ने दिया शॉकिंग बयान

मदरहुड को लेकर राखी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं और वह बहुत जल्द मां बनना चाहती हैं। राखी के मुताबिक, मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं होती और वह सेरोगेसी का रास्ता अपना सकती हैं। अपने चुटीले अंदाज़ में उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान को छोड़कर वह किसी भी हीरो का स्पर्म ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version