एंटरटेनमेंट

‘रामायण’ की सीता ने बेटी को किया विदा, Dipika Chikhlia के घर बजी शहनाई

Published

on

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी जूही शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें गोल्डन लहंगे में जूही बेहद खूबसूरत दुल्हन नजर आईं। बेटी की विदाई के दौरान दीपिका भावुक दिखीं, लेकिन उसके नए जीवन की शुरुआत की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

मंडप से सामने आईं खूबसूरत झलकियां

दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की खास झलकियां साझा करते हुए बेटी को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। मंडप से सामने आई तस्वीरों में वरमाला के दौरान जूही और उनके पति बेहद खुश नजर आए। रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि परिवार और मेहमानों ने तालियों और फूलों की बारिश के साथ न्यूलीवेड कपल का स्वागत किया। जूही ने अपने ब्राइडल लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा। गोल्डन लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी, हल्के ईयररिंग्स और टीका कैरी किया। चूड़ा और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

बेटी की शादी में रॉयल दिखीं दीपिका

दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर शादी के कुछ अनदेखे पल भी शेयर किए। उनके पति सफेद सूट-पैंट में बेहद आकर्षक नजर आए। वहीं दीपिका सिल्क साड़ी और रेड वेलवेट दुपट्टे में शाही अंदाज में दिखीं। झुमके, चोकर और टेंपल ज्वेलरी ने उनके लुक को और निखार दिया। शादी समारोह को परिवार ने काफी इंटीमेट रखा। इस रिश्ते की खबर पहले से किसी को नहीं थी, जिससे फैंस भी सरप्राइज रह गए। सोशल मीडिया पर जूही को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

रामायण की सीता से लेकर खुशहाल परिवार तक

दीपिका चिखलिया को सबसे ज्यादा पहचान Ramayan में सीता के किरदार से मिली थी। यह शो Ramanand Sagar द्वारा बनाया गया था और आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका की शादी बिजनेसमैन Hemant Topiwala से 1991 में हुई थी। कपल की दो बेटियां हैं—निधि और जूही। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं, जबकि जूही अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं और ‘श्रृंगार सिल्की’ नाम से नया वेंचर संभाल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version