स्पोर्ट्स
रणजी ट्रॉफी फाइनल बना अखाड़ा? खिलाड़ियों की भिड़ंत से गरमाया माहौल, मैदान में बवाल का वीडियो वायरल
Ranji Trophy का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी से जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन, 25 फरवरी को मैदान पर उस समय तनाव बढ़ गया जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के कप्तान Paras Dogra और कर्नाटक के खिलाड़ी KV Aneesh के बीच हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैदान पर बढ़ा तनाव
जम्मू-कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी के 101वें ओवर में पारस डोगरा ने चौका जड़ा। इसके बाद वह फील्डिंग कर रहे केवी अनीश के पास पहुंचे और कथित तौर पर अपने हेलमेट से उन्हें हल्की टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख कर्नाटक के कप्तान Mayank Agarwal तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे और डोगरा को शांत कराया। अंपायरों ने भी हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। ओवर खत्म होने के बाद डोगरा ने अनीश से माफी मांगी, लेकिन बताया जा रहा है कि अनीश ने तुरंत उन्हें माफ नहीं किया। बाद में KL Rahul और मयंक अग्रवाल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी।
कर्नाटक का अनुभव, कश्मीर का सपना
कर्नाटक की टीम अब तक 8 बार रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है। उसने अपना पहला खिताब 1982-83 सीजन में जीता था। वहीं जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है और अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है।
जम्मू-कश्मीर की मजबूत बल्लेबाजी
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 125 ओवर के बाद 400/4 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। यावर हसन ने 150 गेंदों पर 88 रन बनाए, जबकि शुभम पुंडिर ने 247 गेंदों में 121 रन की शानदार पारी खेली। अब्दुल समद ने 104 गेंदों पर 61 रन जोड़े। कन्हैया वधावन 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।