एंटरटेनमेंट

Ranveer Singh को व्हाट्सऐप पर मिला धमकी भरा वॉइस नोट, करोड़ों की रखी मांग; जांच में जुटी पुलिस

Published

on

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों जहां अपनी हालिया सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं, वहीं एक गंभीर घटना ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खबर है कि अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी गई है।

रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट

सूत्रों के मुताबिक, वॉइस नोट में सिर्फ पैसों की मांग ही नहीं, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। धमकी मिलने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह संदेश किस नंबर या किस स्थान से भेजा गया, लेकिन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की गहन जांच कर रही है। अब तक रणवीर सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा पर उठा सवाल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। अब रणवीर सिंह को मिली धमकी ने इन चिंताओं को और बढ़ा दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या ये अलग-अलग मामले हैं।

रणवीर सिंह जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने दमदार किरदार हमजा के लिए खूब सराहे गए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर में उन्होंने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर भी दर्शकों का प्यार बटोर रही है। फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी गई है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

इस विवाद को लेकर चर्चा में हैं रणवीर सिंह

इसी बीच रणवीर सिंह का नाम ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद में भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अचानक प्रोजेक्ट से अलग होने के कारण फिल्म की प्रोडक्शन प्रक्रिया प्रभावित हुई है। कहा जा रहा है कि उनकी जगह ऋतिक रोशन को लिया जा सकता है। कुछ खबरों में दावा है कि इस घटनाक्रम से स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से लगभग 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। हालांकि, रणवीर सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version