एंटरटेनमेंट
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी के 2 दिन बाद ‘Ranabaali’ का प्रोमो सॉन्ग रिलीज, टाइमिंग पर उठे सवाल
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई ही थीं कि इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर और प्रोमो सॉन्ग भी सामने आ गया, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया।
शादी के बाद ‘रणबाली’ से पहला लुक आउट
कपल की फिल्म Ranabaali की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन शादी के ठीक बाद इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया। T-Series के बैनर तले बन रही इस फिल्म से रश्मिका और विजय का दमदार लुक शेयर किया गया। पोस्टर में विजय ‘रणबाली’ के इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका ‘जयम्मा’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक में दोनों की केमिस्ट्री काफी प्रभावशाली लग रही है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके फौरन बाद फिल्म का प्रोमो सॉन्ग रिलीज किया गया।
क्या शादी है फिल्म का पीआर स्टंट?
शादी के महज दो दिन बाद फिल्म का पोस्टर जारी होने से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह शादी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं?
कमेंट बॉक्स में कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं—
“मत कहना कि यह सब मूवी पीआर है।”
“मूवी के लिए शादी करना पड़ता है।”
“एक फिल्म के लिए शादी!”
“पोस्टर रिलीज करने की क्या टाइमिंग है यार।”
“डायरेक्टर साहब की ख्वाहिश।” हालांकि, इन अटकलों पर कपल या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन Rahul Sankrityan कर रहे हैं। ‘रणबाली’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और यह 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शादी के बाद यह रश्मिका और विजय की पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी Geetha Govindam और Dear Comrade में नजर आ चुकी है, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है।