एंटरटेनमेंट

डांस, आंसू और सरप्राइज… Rashmika-Vijay की संगीत नाईट रही यादगार, देखें तस्वीरें और वीडियो

Published

on

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद अब उनकी संगीत सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने के बाद अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है।

संगीत की रात बनी यादगार

रश्मिका मंदाना ने अपनी संगीत सेरेमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह विजय देवरकोंडा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। स्टेज पर रश्मिका ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी। इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों ने भी कपल के लिए खास डांस तैयार किया था। तस्वीरों में हंसी, मस्ती, इमोशन और ढेर सारी चमक-दमक साफ नजर आ रही है। रश्मिका ने पोस्ट के साथ भावुक संदेश लिखते हुए कहा – “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर डांस… यह सच में अब तक की सबसे यादगार रात थी। विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन परिवार ने हमें ही सरप्राइज कर दिया। उन्हें इतने जोश में डांस करते देख हम बेहद एक्साइटेड और भावुक हो गए।”

विजय का इमोशनल मैसेज

विजय देवरकोंडा ने भी अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा – “हमारी संगीत की रात… वह शाम जो हंसते-हंसते बीती, जब तक आंखों में आंसू नहीं आ गए। नाचते-नाचते पैर दुखने लगे। इमोशनल स्पीच और सरप्राइज ने हमें भावुक कर दिया। वह खूबसूरत लोगों से भरी एक बड़ी खुशनुमा शाम थी।” संगीत सेरेमनी में रश्मिका ने सिर्फ विजय के साथ ही नहीं, बल्कि अपने देवर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी जमकर डांस किया। परिवार की परफॉर्मेंस देखकर कपल काफी इमोशनल हो गया।

शादी के बाद साथ दिखेंगे बड़े पर्दे पर

शादी के बाद अब यह जोड़ी बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आने वाली है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। शादी की खुशियों के बीच अब फैंस को इस रियल लाइफ कपल को रील लाइफ में साथ देखने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version