एंटरटेनमेंट
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की डेट आई सामने, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल; क्या है सच?
साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले विजय की टीम ने यह पुष्टि की थी कि अभिनेता की शादी होने वाली है, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। तभी से फैंस बेसब्री से इस जोड़ी की वेडिंग डेट जानने का इंतजार कर रहे हैं।
वायरल हुआ रश्मिका-विजय का वेडिंग कार्ड
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण बताया जा रहा है। वायरल कार्ड के मुताबिक, कपल 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी करेंगे, जबकि 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होगा।
कब है रश्मिका की शादी और रिसेप्शन?
कार्ड में लिखा है कि “परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी सी सेरेमनी में शादी करेंगे। इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए हम अपने मिलन का जश्न मनाना चाहते हैं। 4 मार्च 2026 को शाम 7 बजे ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद में आप सभी के साथ इस खुशी को साझा करेंगे।”
क्या है वायरल वेडिंग कार्ड का सच?
हालांकि, अब तक इस कार्ड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह निमंत्रण प्रेस को भेजा गया था, लेकिन कपल या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आने वाली फिल्मों ‘राउडी जनार्दन’ और ‘राणाबली’ में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना के पास ‘कॉकटेल 2’, ‘मायसा’ और ‘राणाबली’ जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल, फैंस को कपल की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।