एंटरटेनमेंट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने अमित शाह को दिया रिसेप्शन का इनविटेशन? वायरल हुई तस्वीर

Published

on

साउथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन पर फैंस और दोस्तों ने जमकर प्यार और शुभकामनाएं बरसाईं।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

शादी के बाद अब इस नवविवाहित जोड़े की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर में रश्मिका और विजय, अमित शाह को गणपति की मूर्ति भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कपल ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन में उन्हें आमंत्रित किया है। हालांकि, इस बारे में विजय और रश्मिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दो रीति-रिवाजों से हुई शादी

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। गुरुवार सुबह उन्होंने पारंपरिक तेलुगु विधि-विधान से विवाह किया, जबकि शाम को कोडवा रीति-रिवाज से दोबारा शादी रचाई। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे।

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की रही धूम

शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी खूब धूमधाम से मनाया गया। पूल पार्टी, क्रिकेट मैच, हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हालांकि कपल ने इन फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं किए।

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद के एक होटल में होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस खास समारोह में बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version