एंटरटेनमेंट

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, फैंसी डिनर की झलक देखी क्या?

Published

on

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शुरू हो चुका है। आलीशान ITC Mementos Udaipur में 26 फरवरी को होने वाली ग्रैंड वेडिंग से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स की रौनक देखने को मिल रही है। कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन खास पलों की झलक शेयर कर फैंस को भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया है।

प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू

प्री-वेडिंग की शुरुआत एक सन-लिट पूल पार्टी से हुई, जहां करीबी दोस्तों के साथ मस्ती भरा माहौल नजर आया। विजय ने दोस्तों संग पूल वॉलीबॉल खेलते हुए कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। एक फोटो में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों की सिल्हूट दिखाई दी, जो पूरे माहौल को और भी खास बना रही थी। पूल के बीच फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन और लाल कप्स के साथ शांत प्राकृतिक बैकग्राउंड ने इस सेलिब्रेशन को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दिया।

कैंडल लाइट डिनर की झलक आई सामने

शाम होते-होते जश्न ने एलीगेंट अंदाज अपना लिया। रश्मिका ने कैंडल लाइट डिनर की झलक शेयर की, जिसमें गोल्डन लाइट से सजा टेबल बेहद आकर्षक लग रहा था। टेबल पर ब्लश पिंक लिली और ग्रीन हाइड्रेंजिया की सजावट के साथ ताजे फलों की खूबसूरत अरेंजमेंट दिखाई दी। खास बात यह रही कि मेहमानों के लिए जापानी क्यूजीन तैयार की गई थी, जिसका जिक्र प्रिंटेड मेन्यू कार्ड में साफ नजर आया।

टेबल पर दिखा पर्सनल टच

डिनर में पर्सनल टच भी देखने को मिला। हर गेस्ट की प्लेट के साथ सेज ग्रीन नैपकिन रखा गया था, जिस पर फैंस द्वारा दिया गया कपल का निकनेम ‘विरोश’ (VIROSH) एम्ब्रॉयडरी किया गया था। इस खास सरप्राइज ने मेहमानों और फैंस दोनों को खुश कर दिया। अब सभी की नजर 24 फरवरी को होने वाली मेहंदी सेरेमनी पर है। 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन भी इसी वेन्यू पर रखा गया है, जबकि 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। फैंस सोशल मीडिया पर शादी की हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version