एंटरटेनमेंट

Ravi Dubey और Sargun Mehta शादी के 12 साल बाद बनने वाले हैं मम्मी-पापा? किलकारियां सुनने को बेताब फैंस

Published

on

अभिनेता Ravi Dubey और Sargun Mehta टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब शादी के करीब 12 साल बाद एक बार फिर यह जोड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते चर्चा में आ गई है।

रवि और सरगुन क्या बनने वाले हैं पेरेंट्स?

रवि और सरगुन ने साल 2013 में शादी की थी और तब से ही अपने मजबूत रिश्ते और प्रोफेशनल सफलता के कारण लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। हालांकि इन अटकलों पर अब तक न तो रवि दुबे और न ही सरगुन मेहता ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल ये खबरें अपुष्ट ही मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा किया गया कि शादी के 12 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है तो यह उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। लेकिन जब तक कपल खुद इसकी पुष्टि नहीं करता, तब तक इसे महज अफवाह ही माना जाएगा।

पहले भी उड़ चुकी सरगुन की प्रेग्नेंसी की खबर

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सरगुन की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले भी उनके बारे में ऐसी अटकलें लग चुकी हैं। एक बार जब दोनों अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ के प्रमोशन के सिलसिले में रियलिटी शो Bigg Boss के 19वें सीजन में पहुंचे थे, तब भी उनके माता-पिता बनने की खबरों ने जोर पकड़ा था। बाद में दोनों को एक अस्पताल के बाहर देखा गया, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि उस समय भी ये खबरें महज अफवाह साबित हुई थीं।

सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

रवि और सरगुन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 12/24 Karol Bagh के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने ऑन-स्क्रीन कपल की भूमिका निभाई थी। स्क्रीन पर शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही असल जिंदगी के प्यार में बदल गया। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद रवि ने रियलिटी शो Nach Baliye 5 के दौरान सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने शादी कर ली।

रणबीर कपूर के साथ फिल्म में दिखेंगे रवि दुबे

वर्क फ्रंट की बात करें तो सरगुन मेहता आज पंजाबी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वहीं रवि दुबे भी लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। कई टीवी शोज और वेब सीरीज में नजर आने के बाद अब वह Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म Ramayana में दिखाई देंगे, जिसमें वह ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version