स्पोर्ट्स

Rinku Singh कब करेंगे Priya Saroj संग शादी? T20 WC 2026 और IPL को ध्यान में रखते हुए लिया बड़ा फैसला

Published

on

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट का बिजी सीजन खत्म होते ही रिंकू सिंह जून महीने में शादी करने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की सगाई 8 जून 2025 को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले दोनों की शादी की तारीख दो बार तय की गई थी, लेकिन रिंकू के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते समारोह टलता रहा।

काशी में होगी शादी, सीमित मेहमान रहेंगे शामिल

ताजा जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में संपन्न होगी। इस बात की पुष्टि खुद रिंकू सिंह के भाई ने की है। शादी को सादे और निजी अंदाज़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन

हालांकि शादी समारोह निजी रहेगा, लेकिन इसके बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजनीति, खेल और फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है।

सगाई में दिखी थी राजनीति और क्रिकेट की बड़ी हस्तियां

रिंकू और प्रिया की सगाई पहले ही काफी हाई-प्रोफाइल रही थी। लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत राजनीति और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

क्रिकेट शेड्यूल के हिसाब से चुना गया जून

फिलहाल रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2026 में व्यस्त हैं। इसके बाद वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद जून का महीना इसलिए चुना गया है ताकि रिंकू बिना किसी क्रिकेटिंग दबाव के शादी के लिए पूरा वक्त निकाल सकें। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे रिंकू सिंह के लिए यह साल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही मोर्चों पर बेहद खास साबित होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version