एंटरटेनमेंट
जेल में कैद Praveen Lonkar ने रची Rohit Shetty पर हमले की साजिश, कैसे दिया खौफनाक मंसूबों को अंजाम?
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक Rohit Shetty के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। मामले की जांच कर रही Mumbai Crime Branch को अब बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि हमले की साजिश Shubham Lonkar और उसके भाई Praveen Lonkar ने रची थी, जिन्हें Bishnoi Gang का महाराष्ट्र में सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
जेल में रची हमले की साजिश
बताया जा रहा है कि हमले के बाद शुभम लोनकर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रवीण लोनकर फिलहाल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर रोहित शेट्टी पर हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई। पुलिस को शक है कि जेल में रहते हुए ही उसने पूरे नेटवर्क को संचालित किया और हमले की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
12 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में मुख्य शूटर समेत अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवीण लोनकर फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जल्द ही उसे इस केस में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जा सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, पिस्तौल और हमले के लिए जरूरी धनराशि भी प्रवीण लोनकर के निर्देश पर उपलब्ध कराई गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेल से उसने किन लोगों के जरिए संदेश पहुंचाए और पूरी साजिश को कैसे अंजाम दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच 12 अलग-अलग टीमें कर रही हैं। प्रवीण की कस्टडी मिलने के बाद गिरोह के अन्य कनेक्शन और भविष्य की योजनाओं का खुलासा हो सकता है।
घटना की मुख्य बातें:
1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे जुहू स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं।एक गोली इमारत के जिम के शीशे में जा लगी। शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। वह इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है। पुलिस ने केस में Maharashtra Control of Organised Crime Act (मकोका) की कड़ी धाराएं लगाई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।