स्पोर्ट्स
‘वो रोज पारो बदलता है…’, Hardik Pandya की लव लाइफ का इस क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक; वायरल हुआ वीडियो
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद उनका नाम पहले जैस्मिन वालिया से जुड़ा और अब वे मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। इसी बीच हार्दिक की लव लाइफ पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में चुटकी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पॉडकास्ट में उड़ा ठहाकों का दौर
आशीष नेहरा हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट ‘Who’s The Boss?’ में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान एक मजेदार गेम खेला गया, जिसमें क्रिकेटर्स की पर्सनैलिटी को फिल्मों के टाइटल से जोड़ना था। जब गीता बसरा ने फिल्म ‘देवदास’ का नाम लिया, तो हरभजन सिंह ने तुरंत कहा— “ये तो हार्दिक पंड्या है।” हालांकि आशीष नेहरा इस जवाब से सहमत नहीं दिखे और हंसते हुए बोले— “मैंने तो सुना है वो रोज़ पारो बदलता है।” आशीष नेहरा की इस टिप्पणी पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। यह क्लिप सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
किसे मिला कौन-सा फिल्मी टाइटल?
इस गेम के दौरान आशीष नेहरा ने कई क्रिकेटर्स को दिलचस्प फिल्मी टाइटल भी दिए—
‘शेरशाह’ – शिखर धवन
‘पठान’ – जहीर खान
‘जवान’ – आशीष नेहरा
‘गजनी’ – रोहित शर्मा
हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ
हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और कुछ ही महीनों बाद बेटे का स्वागत किया था। इसके बाद 2023 में वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। हालांकि, दूसरी शादी के एक साल बाद ही दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा। तलाक के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से जुड़ा और दोनों को कई बार साथ में देखा गया। लेकिन कुछ समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इसके बाद हार्दिक की जिंदगी में मॉडल माहिका शर्मा की एंट्री हुई। दोनों को वेकेशन पर साथ स्पॉट किया गया और बाद में हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते की पुष्टि भी की। अब हार्दिक और माहिका की जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्हें दोनों की शादी का इंतजार है।