एंटरटेनमेंट
‘आई एम प्रेग्नेंट…’, Rubina Dilaik ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें; क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं ‘बिग बॉस’ विनर?
टीवी शो ‘छोटी बहू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रुबीना द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जुड़वां बेटियों की मां रुबीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि “मैं प्रेग्नेंट हूं”। इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाइयां देने लगे हैं।
वीडियो से मचा बवाल
वीडियो में रुबीना साड़ी पहने हुए नजर आती हैं और कैमरे की ओर घूमते हुए कुछ सेकेंड में ही कह देती हैं, “मैं प्रेग्नेंट हूं।” बस फिर क्या था—यह छोटा-सा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस जहां हैरान रह गए, वहीं कई यूजर्स ने खुशी जाहिर की। हालांकि, कुछ लोगों को इस वीडियो पर शक भी हुआ और उन्होंने अंदाजा लगाया कि यह किसी एड या अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशनल वीडियो हो सकता है।
अभिनव की गैरमौजूदगी से बढ़ा शक
इस वीडियो में रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला नजर नहीं आए, जिससे लोगों का कन्फ्यूजन और बढ़ गया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी होने लगी कि शायद यह वीडियो किसी नए शो या ब्रांड प्रमोशन से जुड़ा हो।
अभी नहीं खोला राज
रुबीना दिलैक ने फिलहाल इस वीडियो के पीछे की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर वीडियो में कही गई बात सच साबित होती है, तो रुबीना तीसरे बच्चे की मां बनने जा रही होंगी। बता दें कि रुबीना ने 27 नवंबर 2023 को अपनी जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था, जिनका नाम कपल ने जीवा और एधा रखा है। इस खुशखबरी को भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया था।
वर्कफ्रंट की बात
वर्कफ्रंट पर रुबीना दिलैक को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि वह रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ सकती हैं, हालांकि इस पर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। रुबीना को आखिरी बार अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था, जिसे कपल ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद से रुबीना किसी नए टीवी शो में नजर नहीं आई हैं।