स्पोर्ट्स
जब अर्जुन ने मिलवाया सानिया चंडोक से, तो सचिन तेंदुलकर को हुआ किस बात का एहसास?
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे Arjun Tendulkar और होने वाली बहू Sania Chandok की शादी से पहले आयोजित प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भावुक स्पीच दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन को देश के बड़े उद्योगपति Mukesh Ambani और Nita Ambani ने होस्ट किया।
Mumbai Indians ने शेयर किया वीडियो
अर्जुन तेंदुलकर की पूर्व आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने इस खास मौके का वीडियो शेयर किया। वीडियो में सचिन अपने बेटे की शादी को लेकर खुलकर बात करते नजर आए। सचिन ने कहा कि जब अर्जुन ने उन्हें सानिया से मिलवाया, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनका बेटा अब बड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हैं। वो बोले, ‘हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद। जब बेटा किसी लड़की को घर लाता है और मिलवाता है, तो समझ आता है कि वो बड़ा हो गया है। अर्जुन, मुझे तुम पर गर्व है कि तुम्हें कोई इतना खास मिला है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।’
5 मार्च को मुंबई में होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और सानिया 5 मार्च को मुंबई में शादी करेंगे। हाल ही में दोनों परिवारों ने देश के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर उन्हें शादी का न्योता दिया, जिनमें Narendra Modi, Amit Shah, Droupadi Murmu और Rahul Gandhi शामिल हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी’ की फाउंडर हैं, जो एक पेट ग्रूमिंग और वेलनेस ब्रांड है। उन्होंने 2020 में London School of Economics से ग्रेजुएशन किया और बाद में वेटेरिनरी टेक्नीशियन की योग्यता हासिल की। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन Ravi Ghai की पोती हैं। उनके माता-पिता सनी और गौरिका भी इसी संगठन से जुड़े हुए हैं।