एंटरटेनमेंट

Salim Khan की हालत खराब, घबराया पूरा खान खानदान; भागते-दौड़ते पहुंच रहे अस्पताल

Published

on

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक Salim Khan की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital and Research Centre में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान को एहतियातन ICU में रखा गया है। फिलहाल उन्हें क्या स्वास्थ्य समस्या हुई है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अलवीरा पिता को देखने दौड़ते हुए पहुंचीं अस्पताल

पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचने लगे। बेटी अलवीरा खान को अस्पताल के बाहर मास्क पहने तेजी से अंदर जाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह जल्दबाजी में अस्पताल के भीतर प्रवेश करती नजर आ रही हैं।

आयुष शर्मा भी घबराए हुए आए नजर

अलवीरा के बाद दामाद Aayush Sharma भी अस्पताल पहुंचे। उन्हें भी अस्पताल के अंदर जाते हुए कैमरों में कैद किया गया। इससे पहले सलमान खान खुद अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य सलीम खान से मिलने पहुंचे।

ICU में भर्ती सलमान के पिता

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को ICU में निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, परिवार की ओर से अब तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

90 साल के हैं सलीम खान

गौरतलब है कि सलीम खान ने नवंबर 2025 में अपना 90वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। उस खास मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया था। इसके अलावा भी पिछले कुछ समय में उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया था। अब फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version