एंटरटेनमेंट

‘आपको खुश करने के लिए मैं कुछ भी…’, मां अमृता सिंह को बर्थडे विश करते हुए इमोशनल हुईं सारा अली खान

Published

on

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर वह 68 साल की हो गई हैं। मां के बर्थडे को और भी स्पेशल बनाने के लिए उनकी बेटी सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां अमृता सिंह के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मां-बेटी का खास बॉन्ड साफ नजर आता है। कभी दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं, तो कहीं वेकेशन पर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में इब्राहिम अली खान भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।

सारा का दिल छू लेने वाला कैप्शन

तस्वीरों के साथ सारा ने अपनी मां के लिए बेहद खास शब्दों में बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, “Happiest Birthday Mommy Jaan. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मैं आपसे करती हूं। मां, आप हमारी सबसे बड़ी ब्लेसिंग हो।” सारा ने पोस्ट में अमृता सिंह को अपना बेस्ट ट्रैवल बडी भी बताया। इस पोस्ट से साफ झलकता है कि अमृता सिर्फ सारा की मां ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं।

फैंस ने भी लुटाया प्यार

सारा की इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स कमेंट सेक्शन में अमृता सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल जिंदगी की दुआ कर रहे हैं।

अमृता सिंह का फिल्मी और निजी सफर

अमृता सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘बेताब’, ‘मर्द’, ‘खुदगर्ज’, ‘तूफान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमृता सिंह ने अपने करियर के शिखर पर अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे— सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अमृता ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों की परवरिश में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। आज अमृता सिंह अपने बच्चों के साथ एक सुकूनभरी और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version