एंटरटेनमेंट

‘शांत हो जाओ…’, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आया Sargun Mehta का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने जारी किया स्टेटमेंट

Published

on

सरगुन मेहता और रवि दुबे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि शादी के करीब 12 साल बाद कपल के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। सरगुन मेहता के प्रेग्नेंट होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन रूमर्स के बाद एक तरफ फैंस के बीच एक्साइटमेंट का माहौल बना हुआ है। तो दूसरी तरफ रवि और सरगुन के चाहने वाले इस खुशखबरी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इन रूमर्स में कितना दम है उसका भी खुलासा हो गया है। सरगुन ने अपनी प्रेग्नेंसी की रूमर्स फैलते ही सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर दिया है।

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर क्या बोलीं सरगुन?

सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लगता है न्यूज को हमारी “प्रेग्नेंसी” के बारे में हमसे पहले पता है, पिछले 2 सालों से। उनके हिसाब से, मैं प्रेग्नेंट हूं। यह एक लंबी प्रेग्नेंसी है! बस शांत हो जाओ और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद करो। इसके बारे में लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से यह पूछने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि खबर असली है या नहीं।’ इसके अलावा सरगुन मेहता ने भड़कते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हें प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता नहीं है?
बंद करो… प्लीज।’

सरगुन ने रूमर्स को किया खारिज

अब सरगुन ने ये पोस्ट शेयर करते हुए क्लियर कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर किए जा रहे सभी दावे झूठे हैं। आपको बता दें, पिछले 2 साल में कई बार रवि और सरगुन को लेकर ये फेक न्यूज सामने आ चुकी है। लगता है अब सरगुन इन झूठी खबरों से तंग आ चुकी हैं। उनके पोस्ट में गुस्सा भी साफ झलक रहा है। वहीं, जो फैंस कपल के बेबी के इस दुनिया में आने की राह तक रहे थे उनके भी दिल टूट गए हैं। सरगुन और रवि के फैंस इस पोस्ट को देखकर निराश नजर आ रहे हैं।

2 साल से फैल रही रूमर्स

दूसरी तरफ लोग अब एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फेक खबरें फैलाने वालों पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी फूट रहा है। रवि और सरगुन की लव लाइफ की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। ‘नच बलिए’ में रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था। इसके बाद इन दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी और अब ये दोनों फैंस के लिए आइडियल कपल बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version