एंटरटेनमेंट

‘एनिमल पार्क’ में दिखेंगे ‘कबीर सिंह’? संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में क्रॉसओवर पर आया शाहिद कपूर का रिएक्शन

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में शाहिद ने फैंस के बीच चल रही ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ क्रॉसओवर की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ क्रॉसओवर पर क्या बोले शाहिद?

शाहिद ने कहा, “जब ‘एनिमल’ बन रही थी, तो संदीप रेड्डी वांगा मुझसे मिलने आए थे। उनका इरादा था कि ‘एनिमल’ में ‘कबीर सिंह’ का एक छोटा सा कैमियो शामिल हो, लेकिन डेट्स की दिक्कत की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।” उन्होंने आगे बताया, “‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ दोनों ही किरदार संदीप रेड्डी वांगा के हैं। इसलिए किसी भी तरह का क्रॉसओवर पूरी तरह से उनके विज़न पर निर्भर करेगा। ये दोनों कैरेक्टर उनकी दुनिया का हिस्सा हैं और जो कुछ भी वे चाहेंगे, कर सकते हैं।”

दोनों फिल्में हैं जबरदस्त हिट

गौरतलब है कि ‘कबीर सिंह’ (2019) में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। वहीं, ‘एनिमल’ (2023) में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे, और यह फिल्म भी कमर्शियल हिट साबित हुई।

फैंस को है क्रॉसओवर देखने का इंतजार

इन दोनों फिल्मों के गाने भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शाहिद की ‘ओ रोमियो’ और रणबीर की ‘एनिमल पार्क’ कब रिलीज होंगी और भविष्य में क्या कोई क्रॉसओवर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version