एंटरटेनमेंट
शमिता शेट्टी ने दीपेश शर्मा संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बताया रिश्ता का सच
2 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपना 47वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में मुंबई बेस्ड टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा भी नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। शमिता और दीपेश को एक साथ देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन अफवाहों के ज्यादा तूल पकड़ने से पहले ही शमिता शेट्टी ने खुद सामने आकर सच्चाई साफ कर दी है।
डेटिंग रूमर्स पर आया शमिता का रिएक्शन
डेटिंग रूमर्स पर प्रतिक्रिया देते हुए शमिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ शब्दों में लिखा— “सिंगल और शांत। सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो। ये सब सच में बकवास है।” इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
दीपेश शर्मा संग उड़ी शमिता की रिलेशनशिप रूमर्स
दरअसल, दीपेश शर्मा ने शमिता के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिनमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। तस्वीरों के साथ दीपेश ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा— “हैप्पी बर्थडे मेरी हमेशा की हंसी का राज, जिसे मेरी सारी कहानियां पता हैं और फिर भी साथ है। लव यू, माई शम्स्टर।” यही पोस्ट दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह बन गई।
कौन हैं दीपेश शर्मा?
दीपेश शर्मा की बात करें तो वह मुंबई स्थित एक जाने-माने टेक्नो आर्टिस्ट और डीजे हैं। वह Tomorrowland जैसे इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर चुके हैं। इसके अलावा गोवा के क्रॉनिकल बीच पर उनका खुद का क्लब भी है। दीपेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.92 लाख फॉलोअर्स हैं। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी अच्छे संबंध साझा करते हैं।
रूमर्स में नहीं है कोई सच्चाई
वहीं शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से बेबाक रही हैं। उन्होंने कभी भी अपने रिश्तों को छिपाया नहीं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान उनका नाम अभिनेता राकेश बापट के साथ जुड़ा था। शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन आज भी उनके बीच एक अच्छा और सम्मानजनक रिश्ता बना हुआ है। फिलहाल, शमिता शेट्टी ने साफ कर दिया है कि दीपेश शर्मा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ दोस्ती तक सीमित है और डेटिंग की सभी खबरें महज अफवाह हैं।