एंटरटेनमेंट
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन क्या इस शख्स को कर रही हैं डेट? एक पोस्ट से सुर्खियों में आई Shamita Shetty की लव लाइफ
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसा लग रहा है कि शमिता की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है। इन दिनों उनका नाम दीपेश शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है, और इसकी वजह बना है एक खास सोशल मीडिया पोस्ट। हाल ही में शमिता शेट्टी ने अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके को दीपेश शर्मा ने बेहद खास अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं।
शमिता शेट्टी को फिर हुआ इश्क?
शेयर की गई पहली तस्वीर में दीपेश और शमिता साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में एक और शख्स नजर आ रहा है। हालांकि तस्वीरों से ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह था दीपेश शर्मा का इमोशनल और दिल को छू लेने वाला नोट।
पोस्ट से मिला हिंट
दीपेश ने शमिता के लिए लिखा, “मेरी हंसी की वजह को जन्मदिन मुबारक। जो मेरी सारी कहानियां जानती है, और फिर भी मेरे साथ रहती है। लव यू, मेरी शैमस्टर।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या शमिता शेट्टी एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। कई लोग इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं, तो वहीं कुछ फैंस शमिता के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
डेटिंग रूमर्स पर शमिता ने बनाई चुप्पी
फिलहाल, शमिता शेट्टी ने अपनी डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन दीपेश शर्मा की पोस्ट और उनके शब्दों ने यह जरूर साफ कर दिया है कि दोनों के बीच रिश्ता खास है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शमिता इस रिश्ते पर खुलकर बात करती हैं या फिर यह सिलसिला यूं ही चर्चा में बना रहेगा।