एंटरटेनमेंट

Shikhar Dhawan की गर्लफ्रेंड Sophie Shine को लगी हल्दी और मेहंदी, क्रिकेटर 40 की उम्र में शुरू करेंगे नई पारी

Published

on

भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि 40 साल की उम्र में वह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से वह अपनी गर्लफ्रेंड Sophie Shine को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल लगातार जश्न की झलकियां साझा कर रहा है।

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड को लगी हल्दी

हाल ही में सोफी शाइन ने अपने हल्दी समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पारंपरिक भारतीय लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ऑरेंज-रेड रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना है, जिसके साथ येलो दुपट्टा कैरी किया। हल्टर नेक चोली और हल्के ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल कर खुला रखा। कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और भी खास बना रही थीं।

सोफी पर हुई फूलों की बारिश

तस्वीरों में सोफी अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आई झलकियों में वह कलीरे पहने और फूलों की बारिश के बीच मुस्कुराती दिखाई दीं। उनकी स्माइल ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – “बहुत सारी खुशियां।” आयरलैंड की रहने वाली सोफी भारतीय परिधान में बेहद आकर्षक लग रही थीं।

शिखर ने होने वाली वाइफ संग दिए पोज

वहीं शिखर धवन भी इस खास मौके पर सफेद सलवार-कुर्ते के साथ येलो नेहरू जैकेट पहने नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलक रही है और वे खुशी से सराबोर दिखाई दे रहे हैं।

धवन करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

गौरतलब है कि यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की Aesha Mukerji से शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा जोरावर है। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब धवन अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version