एंटरटेनमेंट

‘आप हमें छोड़ गए…’, पिता के निधन से टूटे Sidharth Malhotra; सोशल मीडिया पर छलका एक्टर का दर्द

Published

on

Sidharth Malhotra Father Passed Away: एक्टर Sidharth Malhotra को लेकर इस समय बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। पिता के निधन की सूचना मिलते ही सिद्धार्थ अपनी पत्नी और अभिनेत्री Kiara Advani के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने पिता के अंतिम दर्शन किए। बताया जाता है कि सुनील मल्होत्रा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता को याद कर लिखा पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता मर्चेंट नेवी में अधिकारी रह चुके थे और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए जाने जाते थे। सिद्धार्थ की सादगी और विनम्र छवि में उनके पिता की परवरिश की झलक साफ दिखाई देती है। सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे। ऐसे में पिता के निधन से अभिनेता और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स इस कठिन समय में उन्हें संवेदना और हिम्मत दे रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है। एक्टर ने पिता की कई तस्वीरें शेयर कर अपने इमोशंस बयां किए हैं।

पिता के निधन से बिखर गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ‘वह बहुत ही ईमानदारी, सच्चाई और संस्कार वाले इंसान थे। उन्होंने ऐसे मूल्यों पर जीवन जिया जो कभी नहीं झुके। बिना कठोरता के अनुशासन। बिना अहंकार के ताकत। पॉजिटिविटी, तब भी जब ज़िंदगी ने उनका बहुत ज़्यादा टेस्ट लिया। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का चुपचाप हिम्मत से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी शालीनता नहीं खोई। तब भी जब स्ट्रोक ने उन्हें व्हीलचेयर तक सीमित कर दिया, उनका हौसला बुलंद रहा। पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ रखती है।’

सिद्धार्थ ने पिता से किया वादा

एक्टर ने इमोशनल होते हुए आगे लिखा, ‘आप हमें नींद में शांति से छोड़कर चले गए, लेकिन आप जो जगह पीछे छोड़ गए हैं, वह बहुत बड़ी है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे बढ़ाऊँगा। लव यू डैड।’ इस पोस्ट में सिद्धार्थ का दर्द का साफ झलक रहा है। अब सिद्धार्थ का ये सोशल मीडिया पोस्ट फैंस को भी भावुक कर रहा है। सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के पिता की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version