बिजनेस

Silver Price Today: चांदी में जबरदस्त गिरावट, एक दिन में 13,547 रुपये टूटा भाव

Published

on

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार, 5 मार्च को चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है।

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

IBJA द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार चांदी आज 13,547 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 257,800 रुपये प्रति किलो (बिना जीएसटी) पर खुली। जीएसटी जोड़ने के बाद चांदी की कीमत करीब 2.65 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अगर 29 जनवरी 2026 को बने चांदी के ऑल टाइम हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो से तुलना करें, तो मौजूदा कीमत इससे करीब 1,28,133 रुपये प्रति किलो कम है।

अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव

रिपोर्ट्स के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम इस प्रकार हैं—

दिल्ली: 2,64,190 रुपये प्रति किलो

मुंबई: 2,64,650 रुपये प्रति किलो

चेन्नई: 2,65,420 रुपये प्रति किलो

कोलकाता: 2,64,300 रुपये प्रति किलो

पटना: 2,64,510 रुपये प्रति किलो

जयपुर: 2,64,610 रुपये प्रति किलो

लखनऊ: 2,65,290 रुपये प्रति किलो

बता दें कि IBJA दिन में दो बार चांदी और सोने के रेट जारी करता है—एक बार दोपहर करीब 12:15 बजे और दूसरी बार शाम करीब 5 बजे। वहीं bullions.co.in पर कीमतें लगातार अपडेट होती रहती हैं।

चांदी के सिक्कों की कीमत

10 ग्राम के चांदी के सिक्कों की कीमत भी अलग-अलग शहरों में थोड़ी अलग है—

दिल्ली: 2383 रुपये

लखनऊ: 2388 रुपये

मुंबई: 2385 रुपये

कोलकाता: 2380 रुपये

चेन्नई: 2390 रुपये

ऐसे करें असली चांदी की पहचान

घर बैठे भी आप चांदी असली है या नकली, इसकी जांच कर सकते हैं।

  1. चुंबक टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो वह नकली हो सकती है।
  2. बर्फ टेस्ट: चांदी पर बर्फ रखने पर असली चांदी में बर्फ तेजी से पिघलती है, जबकि नकली में यह प्रक्रिया धीमी होती है।
  3. गंध से पहचान: असली चांदी में कोई खास गंध नहीं होती। नकली चांदी में तांबे जैसी गंध आ सकती है।
  4. कपड़ा रगड़ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर कपड़े पर काला निशान आए, तो यह असली चांदी का संकेत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version