एंटरटेनमेंट

9 महीने बाद खत्म इंतजार, जानें आमिर खान की Sitaare Zameen Par कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पर देगी दस्तक

Published

on

Sitaare Zameen Par अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। Aamir Khan और Genelia D’Souza की यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब करीब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद दर्शक इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।

पहले थिएटर और यूट्यूब पर हुई रिलीज

आमतौर पर बड़ी फिल्में थिएटर रिलीज के करीब 40–45 दिनों के भीतर ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए अलग रणनीति अपनाई गई। फिल्म के निर्माता आमिर खान ने इसे सीधे ओटीटी पर लाने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था, जहां दर्शक 100 रुपये देकर इस फिल्म को देख सकते थे।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

अब यह फिल्म जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीम होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी… ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।” रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मार्च 2026 में ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा प्रदर्शन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 266 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 166.58 करोड़ रुपये रहा। भले ही यह आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी हिट नहीं बनी, लेकिन 2025 की सफल फिल्मों में इसका नाम जरूर शामिल हुआ।

स्पेनिश फिल्म से लिया गया है आइडिया

आपको बता दें कि यह फिल्म स्पेनिश फिल्म Champions का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। कहानी एक घमंडी बास्केटबॉल कोच की है, जिसे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा जाता है। कोर्ट उसे सजा के तौर पर 10 स्पेशली एबल्ड बच्चों की टीम को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश देता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version