एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर ने गोद भराई में दिखाई सनातन धर्म की झलक, वायरल हुआ वीडियो

Published

on

अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 8 फरवरी को उनकी गोदभराई की रस्म बड़े ही पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कई करीबी लोग भी शामिल हुए। इस खास मौके का वीडियो सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है।

सोनम ने बताया इस संस्कार के महत्व

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य विधि-विधान से उनकी गोद भराई की रस्म निभा रहे हैं। इस दौरान सनातन परंपरा के तहत ‘सीमन्तोन्नयन’ संस्कार किया गया। सोनम ने इस संस्कार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

सोनम ने शेयर किया वीडियो

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “सीमन्तोन्नयन सनातन धर्म के सोलह पवित्र गर्भ संस्कारों में तीसरा संस्कार है। यह मां और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के सम्मान का प्रतीक है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहले जेवन, शाद, सीमांतम, वालाईकप्पू, सीमांत, पुलिकुड़ी और सदाबक्शन जैसे नामों से जाना जाता है। नाम भले अलग हों, लेकिन भावना और उत्सव एक ही रहता है।”

एक्ट्रेस जल्द करेंगी दूसरे बच्चे का वेलकम

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 20 नवंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अगस्त 2022 में दोनों ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। अब यह जोड़ी अपने दूसरे बच्चे के आगमन की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version