एंटरटेनमेंट
कैमरे में कैद हुआ सनी लियोनी का OOPS मोमेंट, ड्रेस ने दी देगा तो वीडियो हुआ वायरल
सनी लियोनी इन दिनों रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ को होस्ट करने को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच हाल ही में उन्हें मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया, जहां वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ पहुंचीं। दोनों ने रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज देकर फोटोग्राफर्स का ध्यान खींच लिया। इवेंट के लिए सनी ने डीप ब्राउन कलर का फ्लोर-लेंथ गाउन चुना था, जिसमें प्लंजिंग V-नेकलाइन थी। खुले बाल, सटल मेकअप और कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ सनी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वह कैमरों के सामने बेझिझक पोज दे रही थीं और फोटोग्राफर्स से बातचीत भी कर रही थीं।
सनी लियोनी के साथ हुआ oops मोमेंट
लेकिन इसी दौरान एक अनएक्सपेक्टेड मोमेंट देखने को मिला। फोटोशूट के बीच अचानक उनकी ड्रेस ने उन्हें थोड़ा असहज कर दिया और सनी एक oops मोमेंट का शिकार हो गईं। हालांकि, डेनियल वेबर ने तुरंत इस बात को नोटिस किया और सनी को अलर्ट कर दिया। डेनियल की सतर्कता के बाद सनी ने बिना घबराए अपने आउटफिट को तुरंत एडजस्ट किया।
ड्रेस ने दिया धोखा
इस पूरी स्थिति को सनी ने बड़ी समझदारी और ग्रेस के साथ संभाल लिया। न तो उनके चेहरे पर कोई घबराहट दिखी और न ही उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस खोया। फैन्स सोशल मीडिया पर सनी के इस प्रोफेशनल अंदाज और डेनियल की केयरिंग नेचर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ एक्ट्रेस का oops मोमेंट वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस के पति की काफी वाहवाही हो रही है। डेनियल वेबर ने जिस तरह से अपनी वाइफ को प्रोटेक्ट किया, वो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है।
पति ने बचाई सनी लियोनी की इज्जत
एक बार फिर सनी लियोनी ने साबित कर दिया कि वह न सिर्फ स्टाइल आइकन हैं, बल्कि मुश्किल हालात को भी बड़े एलिगेंस के साथ हैंडल करना जानती हैं। साथ ही सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों किसी भी हालात का आसानी से सामना कर सकते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री अब टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।