स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026: बीच मैच क्रिकेटर ने मैदान में खोला रोज़ा, फिर बल्ले से बरपा कहर- 95 रन ठोककर बना हीरो!

Published

on

भारत में रमज़ान की शुरुआत 19 फरवरी से हुई और इसी दिन ICC T20 World Cup के दौरान एक खास लम्हा इतिहास में दर्ज हो गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

बीच मैदान में खुला रोज़ा

अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की। ओपनिंग जोड़ी के रूप में Rahmanullah Gurbaz और Ibrahim Zadran क्रीज पर उतरे। 5.3 ओवर में जसकरण सिंह की गेंद पर गुरबाज 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ। इसी दौरान Fazalhaq Farooqi इफ्तार की प्लेट लेकर मैदान पर पहुंचे और जादरान को रोज़ा खोलने में मदद की। जादरान ने फलों से इफ्तार किया और फिर दोबारा बल्लेबाजी शुरू की।

रोज़े में खेला मैच

रोज़े की हालत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन जादरान ने अपने विश्वास से समझौता नहीं किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी इस भावना की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि अफगान खिलाड़ी हमेशा रमज़ान की भावना का सम्मान करते हैं और बड़े मंच पर भी अपने फेथ के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।

इफ्तार के बाद तूफानी पारी

रोज़ा खोलने के बाद इब्राहिम जादरान ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 56 गेंदों में 169.64 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। कप्तान Rashid Khan की अगुवाई में अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला सिर्फ जीत के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर दिखी आस्था और खेल भावना के लिए भी लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version