स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत, फिर भी खुश नहीं कप्तान सूर्या; खोली टीम की पोल

Published

on

ICC Men’s T20 World Cup में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन लक्ष्य से काफी दूर रह गए। बड़ी जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए।

जीत के बाद भी गेंदबाजी पर उठे सवाल

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने टीम की बल्लेबाजी की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक सभी ने जिम्मेदारी निभाई और लगभग बेदाग प्रदर्शन किया। हालांकि, गेंदबाजी को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की। सूर्या ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम गेंदबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे। अहम मौकों पर हमें ज्यादा चतुराई और साहस दिखाने की जरूरत थी। इस तरह की परिस्थितियों में फैसले लेने में और निडर होना पड़ता है।” उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय टीम अगले मुकाबले से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करेगी।

वेस्टइंडीज से होगी ‘करो या मरो’ की टक्कर

26 फरवरी 2026 को साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, जबकि भारत ने जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज की। अब भारत और वेस्टइंडीज दोनों के खाते में एक-एक जीत है। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी है। 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जिससे यह मैच ‘करो या मरो’ की टक्कर बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version