स्पोर्ट्स
T20 World Cup 2026: सुपर 8 में वेस्टइंडीज की दबदबा, शेफर्ड-होल्डर की धमाकेदार पारियों ने दी 177 रनों की बढ़त
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, कप्तान शाई होप केवल 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर भी महज 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। ब्रैंडन किंग 11 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रोवमैन पॉवेल 9 रन और रोस्टन चेज केवल 2 रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 रन बनाकर क्विंटन डी कॉक को कैच दे दिया।
होल्डर और शेफर्ड की अहम साझेदारी
83 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला। आठवें विकेट के लिए दोनों ने 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए और रनआउट हुए, जबकि शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रन की दमदार पारी खेली। अपनी पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी
गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और कॉर्बिन बॉश ने 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
टीमों की फुल स्क्वाड
साउथ अफ्रीका की टीम में कप्तान एडेन मार्करम के साथ क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी मैदान पर उतरे। वेस्टइंडीज की टीम शाई होप की कप्तानी में ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ के साथ खेल रही है।
अब मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए चुनौतीपूर्ण
वेस्टइंडीज की इस पारी ने साउथ अफ्रीका के सामने 177 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा कि सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका इस लक्ष्य को कितना सफलतापूर्वक हासिल कर पाती है।