एंटरटेनमेंट

‘अपने मेंटल पीस की रक्षा करना…’, वीर पहाड़िया से ब्रेकअप रूमर्स के बीच क्या बोलीं तारा सुतारिया?

Published

on

एक्ट्रेस तारा सुतारिया हाल के दिनों में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। वीर पहाड़िया के साथ उनके कथित ब्रेकअप की खबरों के बीच अब तारा ने अपनी मेंटल पीस, काम के प्रति सोच और सफलता की परिभाषा को लेकर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि उनके लिए असली सफलता बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी सुकून से जुड़ी हुई है।

क्या है तारा का असली लक्ष्य?

इंटरव्यू में तारा ने कहा, “मैं हमेशा से मानती आई हूं कि सफलता भीतर से आती है। मन की शांति, कुछ ऐसे लोग जो आपसे सच्चा प्यार करते हैं और खुद को समझ पाना—यही मेरे जीवन का लक्ष्य रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब अपनी मेंटल पीस की रक्षा करना सीख लिया है।” तारा ने यह भी बताया कि चूंकि वह बचपन से कैमरे के सामने रही हैं, इसलिए घबराहट और बेचैनी को संभालना उनके लिए आसान नहीं रहा। वक्त के साथ उन्होंने आत्म-चिंतन को अपनी ताकत बना लिया। वो बोलीं- “हम ही सबसे बेहतर जानते हैं कि खुद को कैसे शांत करना है”।

समाज की धारणाओं पर दिया रिएक्शन

अभिनेताओं को लेकर समाज में बनी धारणाओं पर बात करते हुए तारा ने साफ कहा कि अब उन्हें लोगों को समझाने की जरूरत महसूस नहीं होती। “जब तक मुझे और मेरे अपनों को सच्चाई पता है, वही काफी है,” एक्ट्रेस ने कहा। गौरतलब है कि साल की शुरुआत में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। यह चर्चा मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान दोनों के साथ दिखने के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुई थी। हालांकि तारा ने अपने रिश्ते को लेकर फैली नकारात्मक बातों को खारिज किया था, लेकिन कथित ब्रेकअप ने फैंस को कई सवालों में उलझा दिया। अब तक तारा और वीर, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पर्सनल लाइफ पर दिया था बयान

इससे पहले दिसंबर 2025 में मीडिया से बातचीत में तारा ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, “शोहरत के साथ जो जांच-पड़ताल और ध्यान आता है, उसे मैं शालीनता से संभालती हूं। मैंने हर बात को दिल पर न लेने और शोर की जगह प्यार पर ध्यान देना सीख लिया है। जब जरूरत होती है, तो मैं थोड़ा पीछे हट जाती हूं और अपने भीतर के सुकून की ओर लौट आती हूं। मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जमीन से जोड़े रखते हैं।”

टॉक्सिक में नजर आएंगी तारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में केजीएफ स्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version