एंटरटेनमेंट

अफेयर के आरोपों से घिरे Thalapathy Vijay, 25 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर… पत्नी ने कोर्ट में मांगा तलाक!

Published

on

तमिलनाडु से अभिनेता विजय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित अफेयर है और इसी आधार पर उन्होंने विवाह समाप्त करने की मांग की है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हालांकि, विजय की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

1999 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं— जेसन संजय और दिव्या शाशा। लंबे समय तक दोनों को फिल्म इंडस्ट्री के एक मजबूत और खुशहाल परिवार के रूप में देखा जाता रहा है।

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दायर याचिका

मिली जानकारी के अनुसार, तलाक की यह याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है। इस कानून में व्यभिचार (अडल्टरी) या क्रूरता जैसे आरोपों के आधार पर तलाक की मांग की जा सकती है, बशर्ते आरोप साबित हों। फिलहाल मामला अदालत में है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर भी चर्चा में विजय

विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक ‘थलापति’ के नाम से जानते हैं, एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं। वे जल्द ही फिल्म जन नायकन में नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह फिल्म फिलहाल कानूनी विवादों में घिरी हुई बताई जा रही है और इसकी रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब देखना होगा कि कोर्ट की आगामी कार्यवाही और दोनों पक्षों के बयान इस मामले को किस दिशा में ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version