एंटरटेनमेंट

The 50 से किन-किन सेलेब्स को आया बुलावा? 50 लोगों के बीच होगा मुकाबला

Published

on

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। धीरे-धीरे करके शो के कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ रहा है। इस बीच मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट नीलम गिरी की भी ‘द 50’ में एंट्री हो गई है। नीलम गिरी के शो में शामिल होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा चुकी है। उनके अलावा शिव ठाकरे भी इस शो के लिए फाइनल हो चुके हैं। शिव ने ‘बिग बॉस’ मराठी जीता था और इसके बाद वो सलमान खान के होस्ट किए हुए ‘बिग बॉस 16’ में भी शामिल हुए थे।

इन सेलेब्स को मिली ‘द 50’ में एंट्री

हाल ही में शिव लायन के महल का इनवाइट लेकर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। चलिए जानते हैं शिव के अलावा और किन-किन सेलेब्स को लायन के महल से इनवाइट आ चुका है। ‘द 50’ में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और शाहरुख खान की ‘जवान’ में नजर आई रिद्धि डोगरा भी शामिल होने वाली हैं। रिद्धि इन दिनों ओटीटी और फिल्मों में जमकर काम कर रही हैं और अब वो इस रियालिटी शो में छाने के लिए भी तैयार हो गई हैं। वहीं, टीवी की कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया को भी लायन के महल का इनवाइट मिल चुका है। शाइनी दोशी भी शो में एंट्री लेने वाली हैं।

10 कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा

अब तक ‘द 50’ के लिए 10 कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो चुके हैं। एक्टर करण पटेल, फैसल शेख, ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस मोनालिसा और साथ ही उनके पति विक्रांत भी ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। सोशल मीडिया स्टार दुष्यंत कुकरेजा भी शो का हिस्सा होंगे। अभी तो बाकी कंटेस्टेंट के नाम रिवील होने बाकी हैं। देखते हैं शो में किस-किस की एंट्री होगी। जानकारी के लिए बता दें, ये शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version