एंटरटेनमेंट

कौन है The 50 का विनर? टेलीकास्ट से पहले लीक हुआ विजेता का नाम

Published

on

टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। शो अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और सभी कंटेस्टेंट्स फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच अब संभावित विनर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या लीक हुआ विनर का नाम?

खबरों के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को शूट कर लिया गया है। आमतौर पर रियलिटी शोज के फिनाले पहले शूट किए जाते हैं और बाद में टीवी व ओटीटी पर टेलीकास्ट होते हैं। इसी दौरान विनर का नाम भी कथित तौर पर लीक हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट ने जीता शो?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे इस शो के विजेता बनकर उभरे हैं। कहा जा रहा है कि शिव ने फिनाले टास्क में प्रिंस नरूला, मिस्टर फैजू, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ जैसे मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि यह एपिसोड अभी प्रसारित नहीं हुआ है, इसलिए फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

शुरुआत से मजबूत रहा गेम

शिव ठाकरे ने शो की शुरुआत से ही दमदार गेम खेला है। उनकी स्ट्रैटेजी और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार समर्थन जता रहे हैं और संभावित जीत की खबर से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शिव इससे पहले बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे चर्चित रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। ‘बिग बॉस 16’ में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहा गया था, हालांकि वह ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए थे। अब देखना होगा कि ‘द 50’ के मंच पर क्या वाकई शिव ठाकरे बाजी मारते हैं या फिर फैंस को कोई और सरप्राइज मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version