एंटरटेनमेंट
The Kerala Story 2 Trailer: धोखा, विश्वासघात और क्रूरता से भरी है कहानी, ट्रेलर देख सहम जाएगा दिल
The Kerala Story 2 Trailer Release: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के ट्रेलर का फैंस को लम्बे समय से इंतजार था। विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर पर्दे पर कंट्रोवर्शियल और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिल दहला देने वाली कहानी लेकर आ गए हैं। अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में वो सब कुछ है, जिसे देखकर किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये फिल्म ना सिर्फ लड़कियों को सतर्क कर देगी, बल्कि समाज की एक ऐसी सच्चाई सामने लेकर आएगी जिसे अक्सर प्यार में पड़कर वो अनदेखा कर देती हैं। इसके बाद अंजाम क्या होता है, ये ट्रेलर उससे आपको रूबरू करवा देगा।
‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे भोली भाली लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर पहले उनका भरोसा जीता जाता है। उन्हें झूठे वादे किए जाते हैं और एक ऐसी दुनिया का सपना दिखाया जाता है, जिसके लिए वो बाकी दुनिया तो क्या अपने परिवार को भी छोड़ देती हैं। उस प्यार के खातिर वो दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो जाती हैं। हालांकि, शादी के बाद जब हकीकत से सामना होता है तो उन लड़कियों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। फिर होता है उस घिनोने सच से सामना जिसके बाद उनकी जिंदगी जहन्नम से बदतर हो जाती है।
ट्रेलर में क्या-क्या मुद्दे दिखाए?
कन्वर्जन
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के ट्रेलर में कन्वर्जन की कहानी दिखाई गई है। दूसरे धर्म की लड़कियों को गलत इरादे से बहला-फुसलाकर निकाह कर मुस्लिम बनाया जाता है। 25 साल में भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के मंसूबे दिखाए गए हैं। कहानी में 3 हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है, लेकिन लड़कों का सिर्फ एक ही प्लान है- लड़कियों का धर्म बदलवाना।
क्रूरता
शादी के बाद हिन्दू लड़कियों के साथ मारपीट होती है। उन्हें बेरहमी से मारा जाता है और कैद करके रखा जाता है। इतना ही नहीं उन्हें जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसे में बीफ खाना धर्म के खिलाफ है, लेकिन ट्रेलर में जबरन हिन्दू लड़की को बीफ खिलाते हुए दिखाया गया है।
वसूली के नाम पर शारीरिक शोषण
ट्रेलर में जो सीन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, वो है वसूली के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाला शारीरिक शोषण। एक सीन में हिन्दू महिला को बेड से बांधकर पैसों के लिए उसका सौदा कर दिया जाता है। उसकी चीखें ये ट्रेलर देखने के बाद आपके कानों में गूंजती रहेंगी। ये ट्रेलर लोगों की नींद उड़ने के लिए काफी है। आपको बता दें, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को देखने के बाद लगता है कि थिएटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए लम्बी लाइनें लगने वाली हैं।