ट्रेंडिंग
बाल खींचे और मुंह पर मारी लात…, ट्रेन की बोगी बनी अखाड़ा; महिला को सीट से गिराकर पटकने का वीडियो वायरल
भारतीय रेलवे की एक ट्रेन की जनरल बोगी से जुड़ा हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते भयंकर झगड़े में बदल जाती है, जिसे देखकर आसपास मौजूद यात्री भी हैरान रह जाते हैं।
सीट पर लेटी महिला को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला ट्रेन की सीट पर लेटी हुई है, जबकि नीचे खड़ी अन्य महिलाएं उसे वहां से उठाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
बहस बढ़ते-बढ़ते पहुंची हाथापाई तक
कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ जाता है कि महिलाएं आपस में धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगती हैं। सीट पर लेटी महिला अपने हाथ-पैर चलाते हुए विरोध करती नजर आती है, जबकि दूसरी महिलाएं उसे पकड़कर सीट से नीचे खींचने की कोशिश करती हैं। इस दौरान पूरी बोगी में हंगामा मच जाता है।
यात्रियों ने बनाया वीडियो
ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री पीछे बैठकर इस झगड़े को देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
महिलाओं के बीच सीट को लेकर हुए इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।