एंटरटेनमेंट

Tu Meri Main Tera Main Tera: क्या कार्तिक की फिल्म ने पहले दिन सफलता पाई, या रही नाकाम? ओपनिंग डे पर 29 फिल्मों के बनाए नए मील के पत्थर

Published

on

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस रेकॉर्ड्स: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. दर्शकों ने इस फिल्म को मिलेजुले रिएक्शन दिए. पहले दिन फिल्म ने एकल अंक में कमाई की. रणवीर सिंह की फिल्म के मुकाबले यह फिल्म कहीं नजर नहीं आई. इसके अलावा, हॉलीवुड की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी इसे कड़ी टक्कर दी. हालांकि, कमजोर शुरुआत के बाद भी इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई कुछ फिल्मों को पहले दिन की कमाई में पीछे छोड़ दिया.


‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में वृद्धि हो सकती है. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक रोमांटिक कॉमेडी है.

साल 2025 में इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे

  1. मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  2. फुले- 15 लाख रुपये
  3. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  4. द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  5. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  6. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  7. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  8. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  9. परम सुंदरी- 7.37 करोड़ रुपये
  10. कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  11. धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  12. निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  13. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  14. मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  15. आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  16. मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  17. मां- 4.93 करोड़ रुपये
  18. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
  19. बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  20. लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  21. इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  22. आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  23. फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
  24. क्रेजी- 80 लाख रुपये
  25. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  26. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  27. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  28. भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
  29. सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version