एंटरटेनमेंट

‘लोगों को इमोशनल कर सच से दूर रखा…’, Anurag Dobhal पर भाई ने लगाए संगीन आरोप, आज वीडियो के साथ खोलेंगे पोल

Published

on

यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और अब यह विवाद का रूप ले चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती अनुराग डोभाल को देखने सिर्फ उनकी पत्नी ही पहुंचीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य उनसे दूरी बनाए हुए हैं।

भाई कलम ने किया बड़ा दावा

इस बीच अनुराग डोभाल के भाई कलम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सबूतों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे और यूके राइडर 07 के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का पर्दाफाश करेंगे। कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘कल सारे सबूत के साथ एक वीडियो पोस्ट कर रहा हूं, मेरे और मेरे परिवार के साथ जो हुआ है। मैं दो दिन से चुप था क्यों कि मुझे एक परिवार का ख्याल रखना है। मेरे पापा ने बहुत दुख झेले और मेरी मम्मी ने भी। मुझे नहीं पता कि ये वक्त मेरे मां-बाप कैसे कटेंगे, तो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए मुझे सच में एक बार फिर सच सामने लाना है और मैं इसे लीगली भी ले रहा हूं और मुझे भारत के कानूनों पर पूरा भरोसा है। जो सच होगा वो सामने तो आके ही रहेगा। बात यहां सच की है और सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े मैं जाऊंगा।’

परिवार पर लगे आरोपों पर मांगे सबूत

अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया। जो कुछ हुआ उसका मुझे भी बुरा लगा है और मेरे माता-पिता को भी। पर इससे वो झूठ सच नहीं हो जाता क्योंकि अभी तक जो भी इल्जाम मुझ पर, मेरी होने वाली पत्नी पर और मेरे मां-बाप पर लगाया गया है उसका कोई भी सबूत अभी तक नहीं दिया गया है। मैंने उस 2 घंटे की वीडियो के सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट में डाल दिए। और जब दूसरी तरफ से कोई भी सबूत नहीं दिया गया, तो एक ऐसा कदम उठाया गया जिसके कारण लोग सही और गलत को भूल के बस इमोशन में आकर सपोर्ट करने लगे। क्या अभी तक मेरे ऊपर लगाए एक भी इल्जाम का कोई प्रूफ दिया गया है? मैं चाहूंगा की अगर में गलत हूं जैसा बताया जा रहा है, तो उसके प्रूफ दिए जाएं। बाकी की बातें कल वीडियो में होंगी। भगवान सच को तो नहीं छुपने देगा इतना भरोसा है। अगर मैं गलत हूं तो मैं सजा के लिए तैयार हूं और अगर मैं सही हूं तो मुझे इंसाफ भी अब वो लोग दिलाएंगे जो अभी तक मुझे और मेरे मां बाप को गालियां दे रहे हैं।’

अनुराग डोभाल ने लगाया था परिवार पर आरोप

दरअसल, कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं और वह गंभीर तनाव से गुजर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह डिप्रेशन में हैं और सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहे हैं। अपने वीडियो में अनुराग ने कहा था, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है और मेरा दिमाग पूरी तरह खत्म हो गया है। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊं।”

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स

अनुराग डोभाल के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कई यूजर्स उनके समर्थन में भी नजर आए। वहीं एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद कई लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version