एंटरटेनमेंट

‘अनाथ हूं आज…’, UK07 Rider ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीर; सुसाइड अटेम्प्ट के बाद इमोशनल हुए अनुराग डोभाल

Published

on

‘यूके 07 राइडर’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश के बाद अपना पहला हेल्थ अपडेट साझा किया है। लाइव स्ट्रीम के दौरान कार एक्सीडेंट कर खुदकुशी की कोशिश करने वाले अनुराग अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनके फैंस को बड़ी राहत मिली है।

अस्पताल से शेयर की तस्वीर

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि जिस हालत में वह पहुंचे थे, वहां से लौटना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

खुद को बताया ‘अनाथ’

अपने इमोशनल पोस्ट में अनुराग ने खुद को ‘अनाथ’ बताया और कहा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा। हालांकि, उन्होंने इस जिंदगी को एक नए जन्म की तरह स्वीकार किया है। उन्होंने लिखा कि शायद भगवान ने उनके लिए कुछ खास सोच रखा है, तभी उन्हें यह दूसरा मौका मिला है।

फैंस की दुआओं को दिया श्रेय

पोस्ट के आखिर में अनुराग ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उनके लिए दुआएं कीं। उन्होंने बताया कि अब वह आईसीयू से बाहर हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह सब लोगों की दुआओं का ही असर है और अब उन्होंने सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

अनुराग की इस पोस्ट पर फैंस लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है, तो कोई उन्हें अकेला न समझने की सलाह दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई,” वहीं दूसरे ने कहा, “तू अकेला नहीं है, हम सब तेरे साथ हैं।” उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए फैंस का सपोर्ट लगातार नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version