एंटरटेनमेंट
नई जिंदगी शुरू करेंगे Anurag Dobhal? टांके और हालत देख पिघल जाएगा दिल; बोले- ‘अपने बुरे वक्त में छोड़ चले…’
यूट्यूबर यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल हाल ही में हुए कार एक्सीडेंट के बाद अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। इलाज के दौरान उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गुरुवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में उनकी कमर पर बड़ा सा टांका साफ नजर आया, साथ ही हादसे में आई खरोंच के निशान भी दिखे।
‘नई जिंदगी की शुरुआत’ पर फैंस से पूछा सवाल
अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोल भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा— “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इस पोल में दो ऑप्शन दिए गए थे: हां, अपने व्लॉग्स और इंस्टा फिर से शुरू करो और दूसरा जैसा आपको सही लगे।
अपनों से दूरी के बाद ये लोग बने सहारा
इसके अलावा अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेड पर नजर आ रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट कैसा चल रहा है, उसकी झलक भी दिखाई दे रही है। अनुराग ने अपनी तकलीफ और मुश्किल घड़ी में साथ देने वालों की झलक दिखाई है। उनकी कमर पर कितने टांके हैं और घरवालों के साथ छोड़ने के बाद कुछ लोग कैसे साए की तरह उनके साथ हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं, वो इस वीडियो में नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा, ‘जब सब अपने बुरे वक्त में छोड़कर चले गए तब जो लोग रुक गए वही अपने हैं।’
पत्नी के जाने के बाद टूटे अनुराग
कुछ दिन पहले अनुराग ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह बेहद परेशान हैं और खुद को संभाल नहीं पा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कई दिनों से उन्होंने खाना नहीं खाया और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कई लोगों ने अनुराग के समर्थन में आगे आकर उनकी स्थिति के प्रति सहानुभूति जताई। जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद अनुराग डोभाल लाइव स्ट्रीम करते हुए कार चला रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया।
भाई ने लगाए गंभीर आरोप
जहां एक तरफ कई लोग अनुराग के समर्थन में सामने आए, वहीं उनके भाई कलम ने सोशल मीडिया पर अलग ही दावा किया। उन्होंने अनुराग को ही इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके व्यवहार पर भी सवाल उठाए।
अब नई शुरुआत की ओर इशारा
हालिया पोस्ट और फैंस से किए गए सवाल से साफ है कि अनुराग डोभाल अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की ओर बढ़ रहे हैं। उनके फैंस भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।