एंटरटेनमेंट

8 फरवरी को होगा बड़ा खुलासा, चंद्रिका दीक्षित का मिस्ट्री मैन कौन? राज से उठेगा पर्दा

Published

on

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका काम नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। बताया जा रहा है कि चंद्रिका की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल चल रही है और पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद अब पब्लिक हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर चंद्रिका को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा जा रहा है, जिसके बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

कौन है चंद्रिका के साथ मिस्ट्री मैन?

हाल ही में चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मीडिया में चल रही खबरों से काफी परेशान और नाराज नजर आ रही हैं। वीडियो में वह मिस्ट्री मैन से कहती हैं, “तुझे पता है मीडिया वाले क्या नाम दे रहे हैं तुझे? हमारे बारे में क्या-क्या छाप रहे हैं।” इस पर शख्स मजाकिया अंदाज में जवाब देता है, “मिस्ट्री मैन… ड्रामा… सबका जवाब देंगे।” इसके बाद चंद्रिका पूछती हैं कि जवाब कब दिया जाएगा, तो मिस्ट्री मैन बताता है कि 8 तारीख को सभी सवालों से पर्दा उठाया जाएगा। इसी बात के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर 8 फरवरी को ऐसा क्या होने वाला है।

कब उठेगा राज से पर्दा?

चंद्रिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह पूरा मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि चंद्रिका किसी नए प्रोजेक्ट या बड़े ऐलान की तैयारी कर रही हैं। वहीं कई लोग पति के साथ उनके झगड़े को भी महज ड्रामा बता रहे हैं। अब सबकी नजरें 8 तारीख पर टिकी हैं, जब सच सामने आने की बात कही जा रही है।

सुर्खियों में बनी नजदीकियां

सबसे दिलचस्प बात यह है कि चंद्रिका ने “कौन मिस्ट्री मैन” नाम से एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है। इस अकाउंट पर वह उसी शख्स के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। एक तस्वीर में चंद्रिका मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही हैं, जबकि एक वीडियो में वह मांग में सिंदूर लगाए पूरी तरह सजी-धजी दिखाई देती हैं। वीडियो में दोनों के बीच नजदीकियां साफ नजर आती हैं और दोनों काफी खुश भी लगते हैं।

फैंस को है 8 फरवरी का इंतजार

इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चंद्रिका की दूसरी शादी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अब तक चंद्रिका ने इन तमाम अटकलों पर कोई साफ जवाब नहीं दिया है। ऐसे में फैंस और यूजर्स को अब 8 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब इस मिस्ट्री से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version