एंटरटेनमेंट
चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन संग कर ली दूसरी शादी? ‘वड़ा पाव गर्ल’ को दुल्हन बने देख चौंके फैंस
सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। पति युगम गेरा के साथ अनबन और विवाद की खबरों के बीच चंद्रिका ने दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।चंद्रिका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वह लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और टीका, हाथों में लाल चूड़े और सजी हुई दुल्हन के लुक में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
‘वड़ा पाव गर्ल’ ने कर ली दूसरी शादी?
उनके साथ नजर आ रहे मिस्ट्री मैन व्हाइट शेरवानी में दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खुश नजर आ रहे हैं और हाथ थामे हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चंद्रिका ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा—“फाइनली।” हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चंद्रिका ने वाकई दूसरी शादी कर ली है या फिर यह किसी कंटेंट या फोटोशूट का हिस्सा है। सच्चाई का खुलासा आने वाले वक्त में ही हो पाएगा।
तस्वीरें देख क्या बोले फैंस?
तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि फेम मिलने के बाद चंद्रिका ने अपने पति को छोड़ दिया। वहीं, कई यूजर्स ने इसे पूरी तरह स्क्रिप्टेड बताया। कुछ का मानना है कि चंद्रिका खुद ही अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया कंटेंट में बदल रही हैं।
चंद्रिका पर पति ने लगाए आरोप
फिलहाल, चंद्रिका के साथ नजर आ रहे मिस्ट्री मैन की पहचान सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि चंद्रिका के पति युगम गेरा पहले ही उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि युगम का इशारा इसी मिस्ट्री मैन की ओर हो सकता है। अब यह सच में शादी है या सिर्फ सोशल मीडिया के लिए किया गया स्टंट, इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है।