एंटरटेनमेंट
Valentine Week में OTT पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज, इस हफ्ते पार्टनर के साथ किन फिल्मों और सीरीज का उठा सकते हैं लुत्फ?
फरवरी का महीना और वैलेंटाइन वीक—मोहब्बत के इस मौसम में अगर आप घर बैठे क्वालिटी एंटरटेनमेंट का मज़ा लेना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए ढेरों शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस हफ्ते ड्रामा, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और साउथ सिनेमा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। आइए डालते हैं एक नज़र इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर—
https://www.instagram.com/reel/DUU3Qt7DXPH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
‘अमर विश्वास’
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुके राजीव खंडेलवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। वह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘अमर विश्वास’ में वकील की अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज 11 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में आमिर अली, बरखा बिष्ट और रवि बहल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
https://www.instagram.com/reel/DUX4zAwEYkm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
‘कोहरा सीजन 2’
पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद चर्चित वेब सीरीज ‘कोहरा’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। बरुण सोबती और मोना सिंह स्टारर यह क्राइम ड्रामा 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार मोना सिंह एक सख्त और दमदार पंजाबी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी, जिससे कहानी और भी इंटेंस होने वाली है।
‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’
साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते खास ट्रीट है। चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा स्टारर यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अनिल रविपुड़ी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 फरवरी 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
‘थलाइवर थंबी थलाइमायिल’
तमिल सिनेमा की यह पॉलिटिकल सटायर फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। नितीश सहदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जीवा, थम्बी रमैया और इलावरसु अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘भानुप्रिया भूतर होटल’
अगर आप हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का पसंद करते हैं, तो यह बंगाली फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में बसे एक रहस्यमयी होटल की कहानी पर आधारित इस फिल्म में मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बोनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता नजर आएंगे। अरित्र मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से ZEE5 पर उपलब्ध होगी।
https://www.instagram.com/reel/DUSZ4VnDDiW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’
हॉरर लवर्स के लिए इस हफ्ते सबसे बड़ा धमाका। हॉलीवुड की चर्चित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ अब ओटीटी पर आ रही है। माइकल चेव्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन एक बार फिर अपने आइकॉनिक रोल्स में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।