एंटरटेनमेंट

Varanasi की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, राजामौली की फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा

Published

on

महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर आखिरकार बड़ा ऐलान हो गया है। निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म का एक खास पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अब दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की यह मेगा फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

‘वाराणसी’ का पोस्टर रिलीज

राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘वाराणसी’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म का टाइटल आग की लपटों के बीच उभरा नजर आ रहा है। पोस्टर में जलते हुए अंदाज में लिखा नंबर 7, एक तरफ अप्रैल और दूसरी तरफ 2027 दिखाई दे रहा है। इसके साथ राजामौली ने कैप्शन में लिखा, “‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज साथ आएंगे नजर

फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा पिछले साल नवंबर 2024 में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित भव्य ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है। फिल्म में किरदारों की बात करें तो— प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। महेश बाबू रुद्र का किरदार निभाएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुंभ की भूमिका में दिखाई देंगे।

महेश बाबू हुए भावुक

हैदराबाद में हुए कार्यक्रम के दौरान महेश बाबू ने भावुक अंदाज में कहा था, “मैं अपने फैंस के प्यार के लिए दिल से आभारी हूं। मेरे पिताजी हमेशा चाहते थे कि मैं पौराणिक फिल्में करूं, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह मेरी पर्सनैलिटी को सूट करेगा। उस समय मैंने उनकी बात नहीं मानी, लेकिन आज मुझे लगता है कि वे ऊपर से मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे।”

तेलुगू फिल्म का हिस्सा बन खुश हैं प्रियंका चोपड़ा

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, “इतने बड़े पैमाने की तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह वह धरती है जहां सिनेमा किसी उत्सव से कम नहीं है। अपने भारत में इस फिल्म की शूटिंग करना मेरे लिए खास है। ऐसे दिग्गज कलाकारों और फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका पाकर मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं।” अब 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने जा रही ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version