एंटरटेनमेंट

‘Border 2’ की शूटिंग में बुरी तरह घायल हुए थे वरुण धवन, अभी तक ठीक नहीं हुआ फ्रैक्चर

Published

on

23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच फिल्म से जुड़े कलाकार भी शूटिंग के दौरान के दिलचस्प और अनसुने किस्से फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अब अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा ही अनुभव सामने रखा है।

वरुण धवन ने शेयर किया BTS वीडियो

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बॉर्डर 2’ का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक एक्शन सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण पहले जमीन पर लेटे हुए एक्टिंग करते हैं, फिर एक साथी कलाकार उन्हें जोर से धक्का देता है। इसके बाद वह आगे जाकर एक बॉक्स और फिर दीवार से टकरा जाते हैं। टक्कर लगते ही वरुण अपने को-एक्टर से रुकने का इशारा करते नजर आते हैं।

शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने बताया कि यह सीन उनके करियर की सबसे दर्दनाक चोट का कारण बना। उन्होंने लिखा, “‘बॉर्डर 2’ में मुझे अब तक की सबसे बुरी चोट लगी। कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेलबोन एक चट्टान से जा टकराई। यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था। मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। लगता है मैं अब भी उससे पूरी तरह उबर रहा हूं।” वरुण ने आगे अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि उस दिन वह मुश्किल से चल पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और शूट जारी रखा। उन्होंने इस पूरे सफर के लिए आभार भी जताया।

फिल्म और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

गौरतलब है कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म 214.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है और लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version