एंटरटेनमेंट

Toxic Teaser Release: बोल्ड और वाइल्ड है यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर, खतरनाक इतना… आते ही हुआ ट्रेंड

Published

on

Toxic Teaser Out: साउथ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। 1 मिनट 55 सेकंड के इस दमदार टीजर में जबरदस्त एक्शन और हाई-ऑक्टेन वायलेंस देखने को मिल रही है। यश और टोविनो थॉमस का खतरनाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, टीजर में फिल्म की हीरोइन की एक भी झलक नहीं दिखाई गई है। रिलीज होते ही यह टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है।

टीजर ने मचाया धमाल

‘टॉक्सिक’ का टीजर केवीएन प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। टीजर में दिखाए गए वायलेंट सीन्स ने दर्शकों को चौंका दिया है। इससे साफ जाहिर है कि बड़े पर्दे पर यश और टोविनो थॉमस के बीच की जंग और भी ज्यादा दमदार नजर आने वाली है। हिंदी में टीजर रिलीज कर मेकर्स ने पैन इंडिया ऑडियंस की धड़कनें तेज कर दी हैं।

फैंस ने की जमकर तारीफ

यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यश से इस तरह के सीन्स की उम्मीद नहीं थी।” वहीं दूसरे ने कहा, “टीजर 1 बम धमाका था और टीजर 2 रॉकी ब्लास्ट है।” एक अन्य फैन ने फिल्म को 5000 करोड़ क्लब में पहुंचने की भविष्यवाणी कर डाली। कई फैंस ने यश के एक्शन अवतार की जमकर सराहना की और ‘रॉकी भाई’ के नाम से उन्हें पुकारते हुए अपनी दीवानगी जाहिर की।

कब होगी रिलीज?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश और टोविनो थॉमस के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स पहले ही कलाकारों के लुक्स रिवील कर चुके हैं और यश का पहला टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। दिलचस्प बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से टक्कर लेने वाली है। अब देखना होगा कि 19 मार्च को किस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version