एंटरटेनमेंट

‘समय की बात नहीं, प्रायोरिटी की…’; आरजे महवश से दूरी बढ़ने के बाद युजवेंद्र चहल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Published

on

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इसी बीच युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे उनके हालिया रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने भगवद गीता से श्रीकृष्ण का एक कथन साझा किया है।

युजवेंद्र चहल का पोस्ट हुआ वायरल

पोस्ट में लिखा है, “समय की बात कभी नहीं होती, प्रायोरिटी की बात हमेशा होती है। अगर कोई आपकी प्रायोरिटी है, तो उसके लिए आप समय जरूर निकालते हैं।” सोशल मीडिया यूजर्स और रिपोर्ट्स का मानना है कि यह पोस्ट उनकी करीबी दोस्त आरजे महवश पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि युजवेंद्र की ओर से इस बारे में कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है। युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को इससे पहले कई मौकों पर साथ देखा गया था, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया। अब दोनों के अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।

चहल और महवश में बढ़ी दूरी

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद और बहस हुई थी, जिसके बाद दूरी बढ़ी। गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल का नाम इससे पहले उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा था। चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 में ही दोनों अलग हो गए थे। मार्च 2025 में कपल का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। धनश्री ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि सगाई के बाद से ही चहल के व्यवहार में बदलाव आने लगा था और शादी के शुरुआती महीनों में ही उन्हें धोखा महसूस हुआ।

फिर सुर्खियों में आई निजी जिंदगी

वहीं युजवेंद्र चहल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह एक स्पोर्ट्समैन हैं और रिश्तों में बेवफाई नहीं करते। तलाक के बाद एलिमनी को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी, हालांकि इस पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। फिलहाल युजवेंद्र चहल की हालिया पोस्ट ने उनकी निजी जिंदगी को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है और फैंस इसके मायने निकालने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version