पॉलिटिक्स

अनुराग धांडा: ‘हिंदू धर्म की सुरक्षा के लिए…’ गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस पर आप नेता ने किया ट्वीट; पूरी जानकारी यहाँ देखें

Published

on

अनुराग ढांडा: गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके साथ ही, शहीदी दिवस पर पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र भी आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया, जो एक ऐतिहासिक अवसर है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपनी खुशी जाहिर की। आइए, हम आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताते हैं।

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर अनुराग ढांडा ने किया ट्वीट

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “यह एक ऐतिहासिक क्षण है। गुरु तेग बहादुर जी के 350वे शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया है।

गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदुओं के धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। ऐसी कोई दूसरी मिसाल इतिहास में नहीं मिलेगी। शत शत नमन”।

विधानसभा के विशेष सत्र में क्या बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा का सत्र ख़ालसा की जन्मभूमि में बुलाया गया। इस धरती के महान इतिहास और गुरु साहिब जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर हम मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। श्री गुरु तेग बहादुर जी की लड़ाई किसी वर्ग के खिलाफ नहीं थी, बल्कि उनका संघर्ष अत्याचार और दमन के खिलाफ था।

गुरु साहिब जी ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देकर समाज में धर्म के नाम पर हो रहे अत्याचार को रोका और धार्मिक स्वतंत्रता को बहाल किया। हमारे गुरु साहिबानों के बलिदानों की कीमत किसी भी मुद्रा में नहीं आंकी जा सकती, इसलिए हम ऐसे पवित्र कार्यक्रमों के लिए बजट की चिंता नहीं करते। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस की सेवा हमारे हिस्से में आई”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version