Connect with us

एंटरटेनमेंट

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस कमाई का 41वां दिन: प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर देने वाला ‘धुरंधर’, जानें कैसे बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा साउथ?

Published

on

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ मानी जाती है, जिसने 2000 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब, ‘धुरंधर’ ने जवान, पठान और एनीमल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रणवीर सिंह की यह फिल्म सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दक्षिण इंडियन सिनेमा में भी तहलका मचा रही है। प्रभास की हालिया फिल्म ‘ द राजा साब’ जो 400 करोड़ के बजट में बनी थी, उसे ‘धुरंधर’ ने मात दे दी है। इसके बाद, यह अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ को भी पछाड़ने की तैयारी में है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 41 कितना हुआ?

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ है। अब तक इसने भारत में 813.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, दुनिया भर में इसका कलेक्शन 1262.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अगर यह इसी गति से चलती रही, तो 1300 करोड़ रुपए के आंकड़े तक जल्दी पहुँच सकती है। धुरंधर को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और इसके जादू का असर देश-विदेश के थिएटरों में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 41वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। आमतौर पर, एक महीने के बाद कोई भी फिल्म फीकी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ एक नया इतिहास रच रही है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

साउथ सुपरहिट फिल्मों पर भारी पड़ रही धुरंधर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को ट्रैक करता है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन, और अर्जुन जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। ‘धुरंधर’ ने प्रभास की ‘द राजा साब’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ है और जिसने एक सप्ताह में 200 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1262.50 करोड़ तक पहुँच गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ की कमाई 1800 करोड़ से अधिक है। यदि ‘धुरंधर’ इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो यह उसे भी पीछे छोड़ सकती है। बॉलीवुड की फिल्मों का दक्षिण पर इतना भारी पड़ना बहुत कम देखने को मिलता है। ‘धुरंधर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

Oscars 2026 में गूंजा ‘Free Palestine’, Javier Bardem के बयान पर प्रियंका चोपड़ा का क्या था रिएक्शन?

Published

on

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया। समारोह में स्पेनिश अभिनेता Javier Bardem ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड पेश करते समय मंच से कहा, “No to war and Free Palestine” यानी “युद्ध नहीं चाहिए और फिलिस्तीन आजाद हो।” उनके इस बयान पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। उसी समय मंच पर मौजूद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर उनके बयान पर सहमति जताई।

Javier Bardem पहले भी उठा चुके हैं आवाज

Javier Bardem लंबे समय से फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर गाजा में हो रही हिंसा की आलोचना की है और युद्ध के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर उन्होंने एक बार फिर अपने विचार स्पष्ट किए। इस दौरान उन्होंने अपने कपड़ों पर “No to War” का बैज भी लगाया हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा का इशारा बना चर्चा का विषय

हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा उस समय Javier Bardem के साथ मंच साझा कर रही थीं। जब Bardem ने “Free Palestine” कहा, तो प्रियंका ने चुपचाप सिर हिलाकर समर्थन जताया। उनका यह छोटा सा इशारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। प्रियंका इससे पहले भी मानवाधिकार और शांति से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं।

पहले भी शेयर कर चुकी हैं ‘All Eyes on Rafah’

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर “All Eyes on Rafah” से जुड़ी तस्वीर भी साझा की थी, जो गाजा में हो रही घटनाओं को लेकर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने का प्रतीक बनी थी।

ऑस्कर मंच से उठे संदेश पर दुनिया की नजर

अकादमी अवॉर्ड्स को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और इस मंच पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। कई कलाकार पहले भी इस मंच का इस्तेमाल सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के लिए कर चुके हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और इजरायल-गाजा संघर्ष के बीच ऑस्कर 2026 का यह पल खास चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बड़े सितारे भी महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर खुलकर बोलने से नहीं डरते।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Jannat Zubair और उनके भाई Ayaan Zubair पर हुआ हमला? चोट लगने की खबर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या है सच?

Published

on

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई परियोजना नहीं बल्कि एक चौंकाने वाली खबर है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर पर पनवेल में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में दोनों को चोटें भी आई हैं। यह खबर सामने आते ही जन्नत के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

14 मार्च से वायरल हो रही खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत जुबैर और आयान जुबैर कुछ दिनों पहले पनवेल गए थे, जहां यह कथित हमला हुआ। इस घटना से जुड़ी खबर 14 मार्च से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अब तक इस मामले में जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं जन्नत

जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही हैं, जहां उनके अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट से स्टार तक का सफर

जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्हें खास पहचान टीवी शो ‘फुलवा’ से मिली, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म लव का दी एंड जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘कुंडली देखकर देंगे काम?’ फलक नाज का प्रोडक्शन हाउस पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘शादी नहीं चलती तुम शो चलाओगे?…’

Published

on

‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री फलक नाज ने हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक नए टीवी शो के लिए उन्हें रोल देने से पहले उनकी कुंडली जांचने के लिए जन्म से जुड़ी जानकारी मांगी गई। इस बात से नाराज होकर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम एक्टर्स हैं, हमारे क्राफ्ट का मजाक मत बनाइए।”

“रोल से पहले मांगी जन्म की डिटेल्स”

वीडियो में फलक नाज ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक नए शो के लिए कॉल आया था। लेकिन ऑडिशन या कास्टिंग की सामान्य प्रक्रिया के बजाय उनसे उनकी जन्मतिथि, जन्मस्थान और जन्म का समय मांगा गया, ताकि उनकी कुंडली देखी जा सके। फलक ने कहा कि पहले इस इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था। बाद में ऐसा दौर आया जब काम मिलने का पैमाना सोशल मीडिया फॉलोअर्स बन गया, और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कलाकारों को काम देने से पहले उनकी कुंडली देखी जा रही है।

“मैं इस बेवकूफी का हिस्सा नहीं बनना चाहती”

फलक ने बताया कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं बताया, लेकिन वह न तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया। उन्होंने कहा कि जब उनसे जन्म की जानकारी मांगी गई तो उन्हें काफी अजीब लगा। फलक के मुताबिक, वह पिछले 14–15 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्हें हमेशा उनके टैलेंट और मेहनत के आधार पर काम मिला है, न कि उनकी जन्म कुंडली की वजह से। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह की सोच का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं और इसी कारण उन्होंने उस प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, “आप प्रोड्यूसर हैं, खुदा नहीं।”

लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं फलक

फलक नाज एक दशक से ज्यादा समय से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्हें खास तौर पर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में जान्हवी भारद्वाज के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘पंड्या स्टोर’, ‘रूप – मर्द का नया स्वरूप’ और ‘लाल इश्क’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending